शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) को हुआ 7,704 करोड़ रुपये का लाभ

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 7,704 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 6,534 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालांकि इस बीच कंपनी की कुल आमदनी 64,515 करोड़ रुपये से घट कर 64,344 करोड़ रुपये रह गयी। इस प्रकार कंपनी के तिमाही लाभ में 17.9% की बढ़त और आमदनी में 0.3% की गिरावट आयी है।
बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर गुरुवार के 1088.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 1099.00 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे यह 19.50 रुपये या 1.79% की कमजोरी के साथ 1,069.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!