शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीएचसीएल (GHCL) का मुनाफा 79.80% बढ़ा

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में जीएचसीएल का लाभ 79.80% बढ़ कर 90.64 करोड़ रुपये हो गया है।

जो पिछले कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में 50.41 करोड़ रुपये रहा था। इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय 690.34 करोड़ रुपये से 185% बढ़ कर 703.14 करोड़ रुपये हो गयी है। इस दौरान कंपनी का कुल खर्च 3.15% घट कर 546.44 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल कंपनी का कुल खर्च 564.18 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की अन्य आय 3.96 करोड़ रुपये से घट कर 1.67 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में जीएचसीएल के शेयर आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 297.90 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 298.35 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 279.10 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.17 बजे कंपनी के शेयर 11.70 रुपये या 3.98% गिर कर 282.55 रुपय पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!