शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

माइंडट्री (MindTree) के तिमाही लाभ में 37.13% की गिरावट

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में माइंडट्री के लाभ में 37.13% की गिरावट आयी है।

कंपनी को जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान 94.8 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कंपनी को 150.8 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालाँकि इस दौरान कंपनी की कुल आय 1182.5 करोड़ रुपये से 11.22% बढ़ कर 1315.2 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा कंपनी ने 10 रुपये की दर से प्रति इक्विटी शेयर तीन रुपये के अंतरिम लाभांश की घोषणा की है। बीएसई में माइंडट्री के शेयर शुक्रवार को 0.45 रुपये या 0.09% की गिरावट के साथ 479.10 रुपये पर बंद हुआ। कल कारोबार के दौरान यह शेयर 489 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 477 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!