शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) को हुआ 141.60 करोड़ रुपये का लाभ

इंडियाबुल्स रियल एस्टेट का लाभ बढ़ कर 141.60 करोड़ रुपये हो गया है।

जो पिछले कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में 70.63 करोड़ रुपये रहा था। इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय भी 790.58 करोड़ रुपये के मुकाबले 15.34% बढ़ कर 911.91 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी की अन्य आय भी 68.09 करोड़ रुपये से 195% बढ़ कर 201.31 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च 562.16 करोड़ रुपये से 1.56% घट कर 553.37 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में इंडियबुल्स रियल एस्टेट के शएयर आज सोमवार को 84.50 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 87.65 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 84.50 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.47 बजे कंपनी के शेयर 2.10 रुपये या 2.48% की मजबूती के साथ 86.80 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 4290.3 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 100 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!