शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, डॉ रेड्डीज, एशियन पेंट्स और अदाणी ट्रांसमिशन

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, डॉ रेड्डीज, एशियन पेंट्स और अदाणी ट्रांसमिशन शामिल हैं।

भारती एयरटेल : भारती एयरटेल आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
आइडिया : कंपनी के तिमाही लाभ में 58.5% और आमदनी में 2% की गिरावट आयी है।
एशियन पेंट्स : कंपनी आज जुलाई-सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित करेगी।
भारती इन्फ्राटेल : चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में भारती इन्फ्राटेल का शुद्ध मुनाफा 2.3% की बढ़त के साथ 773.8 करोड़ रुपये रहा।
डॉ रेड्डीज : डॉ रेड्डीज आज चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के परिणामों की घोषणा करेगी।
रिलायंस कैपिटल : कंपनी का तिमाही लाभ 250 करोड़ रुपये से बढ़ कर 253 करोड़ रुपये और आमदनी 2,346 करोड़ रुपये से बढ़ कर 4,886 करोड़ रुपये रही।
एचडीएफसी बैंक : एचडीएफसी बैंक आज अपने तिमाही नतीजे पेश करेगा।
अदाणी ट्रांसमिशन : कंपनी का तिमाही शुद्ध मुनाफा 38.7% घट कर 99.5 करोड़ रुपये रह गया।
आदित्य बिड़ला नुवो : आरबीआई ने आदित्य बिड़ला नुवो को विदेश निवेश सीमा 24% से बढ़ा कर 30% करने की मंजूरी दे दी है।
सिंडिकेट बैंक : बैंक ने 1,000 करोड़ रुपये मूल्य के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी कर दिये हैं। (शेयर मंथन, 25 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!