शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मेटालिक्स (Tata Metaliks) के तिमाही मुनाफे में बढ़त, आय घटी

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में टाटा मेटालिक्स (Tata Metaliks) के शुद्ध मुनाफे में बढ़त हुई है।

कंपनी के मुनाफे में 7.42% की बढ़त, जबकि आमदनी में 2.77% की गिरावट आयी है। कंपनी का तिमाही लाभ 20.2 करोड़ रुपये से बढ़ कर 21.7 करोड़ रुपये और आमदनी 352.6 करोड़ रुपये से घट कर 342.8 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में आज टाटा मेटालिक्स का शेयर सोमवार के 422.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में भारी कमजोरी के साथ 390.10 रुपये पर खुला है। कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए करीब सवा 10 बजे यह 17.30 रुपये या 4.10% की गिरावट के साथ 405.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!