शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा सीआईई (Mahindra CIE) के लाभ में 47.4% की शानदार बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में महिंद्रा सीआईई (Mahindra CIE) के शुद्ध मुनाफे में 47.4% की बढ़त हुई है।

कंपनी के मुनाफे के अलावा इसकी आमदनी में भी 2.5% की बढ़त हुई है। कंपनी का तिमाही लाभ 9.5 करोड़ रुपये से बढ़ कर 14 करोड़ रुपये और आमदनी 432.5 करोड़ रुपये से बढ़ कर 443.5 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में आज महिंद्रा सीआईई का शेयर सोमवार के 193.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 199.60 रुपये पर खुला है। हरे निशान पर कारोबार करते हुए करीब 11.10 बजे यह 2.85 रुपये या 1.47% की मजबूती के साथ 196.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!