शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नव भारत वेंचर्स (Nava Bharat Ventures) ने बेची 2 सहायक कंपनियों में हिस्सेदारी

नव भारत वेंचर्स (Nava Bharat Ventures) ने अपनी 2 सहायक कंपनियों में हिस्सेदारी की बिकवाली की है।

कंपनी ने नव भरत लाओ एनर्जी की 100% और नव भारत (सिंगापुर) द्वारा नम्फक पावर में 70% हिस्सेदारी बेच दी है। कंपनी ने इन 2 बिकवाली सौदों से 67.55 करोड़ रुपये जुटाये हैं।
बीएसई में आज नव भारत वेंचर्स का शेयर सोमवार के 137.35 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 139.70 रुपये पर खुल कर 144.50 रुपये के उच्च स्तर तक ऊपर चढ़ा। मजबूती के साथ कारोबार करते हुए करीब 11.20 बजे यह 6.15 रुपये या 4.48% की मजबूती के साथ 143.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!