शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) का शुद्ध मुनाफा 38.7% घटा

अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) ने जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित कर दिये हैं, जिनमें कंपनी के लाभ में गिरावट आयी है।

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में अदाणी ट्रांसमिशन के शुद्ध मुनाफे में 38.7% की गिरावट आयी है। हालांकि कंपनी के मुनाफे में गिरावट के बावजूद इसकी आमदनी में 21% की बढ़त हुई है। कंपनी का तिमाही लाभ 162.2 करोड़ रुपये से घट कर 99.5 करोड़ रुपये और आमदनी 564.2 करोड़ रुपये से बढ़ कर 682.7.5 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में आज अदाणी ट्रांसमिशन का शेयर सोमवार के 43.95 रुपये के बंद स्तर की तुलना में गिरावट के साथ 42.05 रुपये पर खुला है। आज यह शुरुआती कारोबार से ही लाल निशान पर है और करीब 11.50 बजे यह 1.05 रुपये या 2.39% की कमजोरी के साथ 42.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!