शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : एचडीएफसी, भारती एयरटेल, आईटीसी, ऐक्सिस बैंक, हीरो मोटोकॉर्प और नेस्ले

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें एचडीएफसी, भारती एयरटेल, आईटीसी, ऐक्सिस बैंक, हीरो मोटोकॉर्प और नेस्ले शामिल हैं।

एचडीएफसी : एचडीएफसी आज चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित करेगी।
भारती एयरटेल : कंपनी का तिमाही लाभ 1,462 करोड़ रुपये से घट कर 1,460.7 करोड़ रुपये रह गया।
आईटीसी : आईटीसी आज वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे पेश करेगी।
पीआई इंडस्ट्रीज : कंपनी के तिमाही लाभ में 77.9% और आमदनी में 19.9% की शानदार बढ़त हुई है।
केनरा बैंक : केनरा बैंक चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजों की घोषणा आज करेगा।
ऐक्सिस बैंक : ऐक्सिस बैंक के तिमाही लाभ में 83.1% की भारी गिरावट आयी है।
हीरो मोटोकॉर्प : हीरो मोटोकॉर्प आज चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित करेगी।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा : कंपनी का तिमाही लाभ 156.6 करोड़ रुपये से घट कर 94.8 करोड़ रुपये रह गया।
एशियन पेंट्स : कंपनी ने मॉरिशस स्थित अपनी सहायक कंपनी के अपने साथ विलय को मंजूरी दे दी है।
नेस्ले : नेस्ले ने नेस्कैफे को 3 नये जायकों में बाजार में उतारा है। (शेयर मंथन, 26 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!