शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रेडिंगटन इंडिया (Redington India) का लाभ 2.93% बढ़ा

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में रेडिंगटन इंडिया ने लाभ में 2.93% की वृद्धि दर्ज की है।

कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 100.02 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 97.17 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय 8,391.04 करोड़ के मुकाबले 15.97% बढ़ कर 9731.74 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में रेडिंगटन इंडिया का शेयर आज गुरुवार को 0.95 रुपये या 0.90% की बढ़त के साथ 106.05 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 107.70 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 103.95 रुपये तक फिसला। 28 जुलाई 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 95.10 रुपये का रहा था। 7 दिसंबर 2015 को यह शेयर 129.65 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!