शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इमामी (Emami) के तिमाही लाभ में 93% की शानदार बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान तिमाही में इमामी (Emami) के लाभ में 93.01% की बढ़त हुई है।

लाभ के साथ ही कंपनी की कुल आमदनी में भी 15.58% की बढ़त हुई है। कंपनी का लाभ 45.84 करोड़ रुपये से बढ़ कर 88.48 करोड़ रुपये और आमदनी 486.88 करोड़ रुपये से बढ़ कर 562.76 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में इमामी का शेयर बुधवार के 1,169.15 रुपये के बंद स्तर मुकाबले आज बढ़त के 1,175.00 रुपये पर खुला और 1,185.10 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। दूसरी तरफ आज इसका निचला स्तर 1,151.15 रुपये रहा। कारोबार के अंत में इमामी का शेयर 4.95 रुपये या 0.42% की कमजोरी के साथ 1,164.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!