शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सागर सीमेंट्स (Sagar Cements) के शुद्ध मुनाफे में 71.52% की गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान तिमाही में सागर सीमेंट्स (Sagar Cements) के मुनाफे में 71.52% की गिरावट आयी है।

कंपनी का तिमाही शुद्ध मुनाफा 8.78 करोड रुपये से घट कर 2.50 करोड़ रुपये रह गया। साथ ही कंपनी की कुल आमदनी भी 187.79 करोड़ रुपये से 26.37% घट कर 138.26 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में सागर सीमेंट्स का शेयर गुरुवार के 735.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 720.00 रुपये पर खुला है। करीब 10.40 बजे यह 5.05 रुपये या 0.69% की कमजोरी के साथ 730.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा कंपनी के शेयर का पिछले 52 हफ्तों में उच्च स्तर 835.00 रुपये और निचला स्तर 350.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!