शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शानदार तिमाही नतीजों पर क्युपिड (Cupid) का शेयर 15.32% उछला

बीएसई में क्युपिड के शेयर में शानदार बढ़त देखने को मिल रही है।

वित्त वर्ष 2016-17 कंपनी का शुद्ध लाभ 31.7% बढ़ कर 5.4 करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले साल 4.1 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी की कुल आय 15.7 करोड़ रुपये से 40.8% बढ़ कर 22.1 करोड़ रुपये हो गयी है। सालाना आधार पर कंपनी की एबिटा 34.3% बढ़ कर 9 करोड़ रुपये हो गया है। एबिटा मार्जिन 42.7% से घट कर 40.7 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में क्युपिड के शेयर आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 326.10 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 369.90 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 326.10 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्ण करीब 11.21 बजे कंपनी का शेयर 48.35 रुपये या 15.32% की मजबूती के साथ 364 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!