शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूपीएल (UPL) का तिमाही लाभ 18.72% बढ़ा

यूपीएल का लाभ वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में 18.72% बढ़ कर 166.16 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 139.95 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालाँकि तिमाही आधार पर कंपनी के लाभ में 54% गिरावट आयी है। इस दौरान कंपनी की कुल आय 3134.70 करोड़ रुपये से 16.68% बढ़ कर 3,657.59 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च भी 2764.31 करोड़ रुपये के मुकाबले 15.28% बढ़ कर 3186.88 करोड़ रुपये हो गया है। सालाना आधार पर कंपनी का एबिचा 18.6% बढ़ कर 625 करोड़ रुपये हो गया है। एबिटा मार्जिन 30 बेसिस अंक बढ़ कर 17.1% हो गया है। बीएसई में यूपीएल के शेयर शुक्रवार को हल्की गिरावट के साथ 705 रुपये पर खुला। दोपहर तक के कारोबार में यह शेयर 713.75 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 664.55 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.16 बजे कंपनी के शेयर 29.80 रुपये या 4.22% की कमजोरी के साथ 676.30 रुपये पर चल रहा है। वर्तमान में यह शेयर 50 डीएमए के नीचे कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!