शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) को हुआ 1,122.75 करोड़ रुपये का लाभ

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो (Bajaj Auto) को 1,122.75 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बजाज ऑटो को 1,052.37 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 6.68% की बढ़त आयी है। इस बीच कंपनी की कुल तिमाही आमदनी भी 6,407.54 करोड़ रुपये से 0.38% की मामूली बढ़त के साथ 6,432.32 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में बजाज ऑटो का शेयर गुरुवार के 2,764.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 2,788.00 रुपये पर खुला है। कंपनी के शेयर ने अभी तक के कारोबर में 2,842.40 रुपये के उच्च स्तर और 2,767.50 रुपये के निचला स्तर को छुआ है। करीब 2.55 बजे यह 71.00 रुपये या 2.57% की मजबूती के साथ 2,835,35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!