शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सागर सीमेंट्स (Sagar Cements) की रेटिंग्स में हुआ सुधार

सागर सीमेंट्स की रेटिंग्स में सुधार हुआ है।

कंपनी की रेटिंग्स में सुधार केयर ने किया है। केयर ने 227.55 करोड़ रुपये की दीर्घकालिक बैंक सुविधा की रेटिंग्स को केयर बीबीबी- से केयर बीबीबी और अल्पावधि बैंक सुविधाओं की रेटिंग्स को केयर ए3 से केयर ए3+ कर दिया है। बीएसई में शुक्रवार को सागर सीमेंट्स के शेयर 6.30 रुपये या 0.86% फिसल कर 728.75 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 745 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 715 रुपये तक फिसला। 14 अक्टूबर 2016 को यह शेयर 835 रुपये तक चढ़ा था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 18 फरवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 350 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!