शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) का लाभ 45.19% बढ़ा

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में आयशर मोटर्स का लाभ 45.19% बढ़ कर 413.16 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 284.56 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय 1468.03 की तुलना में 34.94% बढ़ कर 1981.01 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च भी 1143.57 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1474.68 करोड़ रुपये हो गया है। अन्य आय भी 42.02 करोड़ रुपये से बढ़ कर 66.46 करोड़ रुपये हो गयी है। इसके अलावा चालू वित्त वर्ष में कंपनी की दोपहिया सहायक कंपनी रॉयल एनफिल्ड 600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। बीएसई में आयशर मोटर्स के शेयर शुक्रवार को 505.95 रुपये या 2.06% की कमजोरी के साथ 24,025.65 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 24,815.75 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 23,700 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!