शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुब्रोस (Subros) का शुद्ध मुनाफा 29.96% घटा, आमदनी बढ़ी

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में सुब्रोस (Subros) का मुनाफा 29.96% घटा है।

मगर इस दौरान सुब्रोस की कुल आमदनी 35.46% बढ़ी है। कंपनी का तिमाही मुनाफा 6.14 करोड़ रुपये से घट कर 4.30 करोड़ रुपये रह गया, जबकि आमदनी 322.92 करोड़ रुपये से बढ़ कर 437.45 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में रविवार को विशेष कारोबारी समय (मुहूर्त ट्रेंडिंग) के अंत में सुब्रोस का शेयर 15.25 रुपये या 9.35% की शानदार मजबूती के साथ 181.35 रुपये पर बंद हुआ। साथ ही कंपनी के शेयर ने रविवार को ही पिछले 52 हफ्तों के 186.40 रुपये के शिखर को छुआ। दूसरी ओर इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर 73.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!