शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एपीएल अपोलो ट्यूब (APL Apollo Tube) का लाभ 67.71% बढ़ा

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में एपीएल अपोलो ट्यूब को 33.66 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि कंपनी को 20.07 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। सालाना आधार पर कंपनी के लाभ में 67.71% की वृद्धि हुयी है। हालाँकि कंपनी की कुल आय 1,088.43 करोड़ रुपये के मुकाबले 12.21% घट कर 955.51 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च भी घट कर 890.17 करोड़ रुपये हो गया है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी की अन्य आय 1.82 करोड़ रुपये 13.73% बढ़ कर 2.07 करोड़ रुपये हो गयी है। रविवार को एक घंटे के मुहूर्त कारोबार में एपीएल अपोलो ट्यूब का शेयर 19.60 रुपये या 2.15% की गिरावट के साथ 891.40 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 911 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 880.50 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!