शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर तिमाही नतीजों पर उजास एनर्जी (Ujaas Energy) का शेयर चढ़ा

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में उजास एनर्जी को 9.70 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 3.27 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। सालाना आधार पर कंपनी को 196.63% बढ़ा है। तिमाही आधार पर कंपनी के लाभ में 32.9% की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान कंपनी की कुल आय 52.68 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़ कर 121.15 करोड़ रुपये हो गयी है। साल दर साल कंपनी की कुल आय में 129.97% की वृद्धि हुई है। पिछली तिमाही की तुलना में कंपनी की आय 29.3% बढ़ी है। तिमाही दर तिमाही कंपनी का एबिटा 15.4 करोड़ रुपये के मुकाबले 19.5% बढ़ कर 18.4 करोड़ रुपये हो गया है। हालाँकि एबिटा मार्जिन तिमाही आधार पर 16.4% से घट कर 15.2% हो गयी है। बीएसई में उजास एनर्जी के शेयर आज मंगलवार को बढ़त के साथ 32 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 9.18 बजे कंपनी के शेयर 0.90 रुपये या 2.96% की मजबूती के साथ 31.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 नवबंर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!