शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिकाल लॉजिस्टिक्स (Sical Logistics) ने किया समझौता, शेयर मजबूत

सिकाल लॉजिस्टिक्स (Sical Logistics) ने पश्चिम बंगाल विद्युत वितरण निगम के साथ समझौता किया है।

सिकाल और पश्चिम बंगाल विद्युत वितरण निगम के बीच हुए इस करार की जरूरत के तहत सिकाल की एक पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी सिकाल माइनिंग तैयार की गयी है। इस करार से सिकाल को 7 साल की अवधि में 1,500 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।
बीएसई में सिकाल लॉजिस्टिक्स का शेयर रविवार के 217.05 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 220.60 रुपये पर खुला है। मगर शुरुआती कारोबार से ही इसका रुख नीचे की ओर है। करीब सवा 10 बजे यह शेयर 5.25 रुपये या 2.42% की मजबूती के साथ 222.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख