अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से मंजूरी मिलने के बाद स्ट्राइड्स शासुन के शेयर में मजबूती है।
कंपनी को यूएसएफडीए से 300 एमजी अबाकेविर टैबलेट्स के लिए मंजूरी मिल गयी है। यह दवा का उत्पादन कंपनी के बंगलुरु स्थित उत्पादन इकाई में किया जाएगा। इस दवा का उपयोग एचआईवी-1 संक्रमण के इलाज के लिए किया जाएगा। बीएसई में स्ट्राइड्स शासुन के शेयर आज मंगलवार को 1,044 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में 1,069 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 1,026.20 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्ण करीब 8.10 रुपये या 0.78% की मजबूती के साथ 1,051.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2016)


