शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति (Maruti) की बिक्री में गिरावट, शेयर टूटा

अक्टूबर में मारुति की बिक्री में गिरावट आयी है।

त्यौहारी सीजन के बावजूद कंपनी की बिक्री 0.3% घट कर 1.33 लाख वाहन हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 1.34 लाख वाहनों की बिक्री की थी। महीने दर महीने कंपनी की बिक्री में 10.3% की गिरावट आयी है। सितंबर में कंपनी की बिक्री में 31% की वृद्धि हुयी थी। घरेलू बिक्री 2.1% बढ़ कर 1.23 लाख यूनिट्स हो गयी है। हालाँकि पिछले महीने की तुलना में घरेलू बिक्री में 9.9% की गिरावट आयी है। यात्री वाहनों की बिक्री भी 5.2% घट कर 92,886 यूनिट्स हो गयी है। कंपनी की निर्यात बिक्री में भी 23.7% की गिरवाट आयी है और यह घट कर 10,029 यूनिट्स हो गयी है। बीएसई में मारुति के शेयर आज मंगलवार बढ़त के साथ 5,901.10 रुपये पर खुले। कंपनी के शेयर में करीब 10.15 बजे से गिरावट देखने को मिली। कमजोर बिक्री आँकड़ो के बाद गिरावट और बढ़ गयी। पूर्वाह्ण करीब 11.27 बजे कंपनी के शेयर 18.90 रुपये या 0.32% की कमजोरी के साथ 5,880 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 17,8193.97 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 50 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!