शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा हॉलिडेज (Madhindra Holidays) का तिमाही लाभ और आमदनी में बढ़त

सलाना आधार पर महिंद्रा हॉलिडेज (Madhindra Holidays) के तिमाही लाभ और आमदनी में बढ़त हुई है।

पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में हुए 26.93 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 32.86 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। साथ ही कंपनी की आमदनी भी 234.56 करोड़ रुपये से बढ़ कर 258.07 करोड़ रुपये रही। इस तरह के कंपनी के मुनाफे में 5.93% और कुल आमदनी में 10.02% की बढ़त हुई है।
बीएसई में महिंद्रा हॉलिडेज का शेयर रविवार के 452.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 455.60 रुपये पर खुला है। करीब 12 बजे यह 7.25 रुपये या 1.60% की मजबूती के साथ 460.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!