शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा (Mahindra) की बिक्री बढ़ी, शेयर उछला

भारत की प्रमुख एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की बिक्री में 1.21% की बढ़ोतरी हुयी है।

कंपनी की घरेलू बिक्री में 0.17% की मामूली गिरावट आयी है और यह 48,729 यूनिट्स हो गयी है। यात्री वाहन की बिक्री भी 3% बढ़ कर 24,737 वाहन हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 24,737 वाहनों की बिक्री की थी। व्यावसायिक वाहनों की बिक्री भी 4% घटी है। कंपनी की निर्यात 28% बढ़ कर 3,279 यूनिट्स हो गया है। घरेलू बाजार में कंपनी की ट्रैक्टर बिक्री में 61% की वृद्धि हुई है। कंपनी ने अक्टूबर में 43,826 यूनिट्स ट्रैक्टर की बिक्री की है। पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने 27,280 यूनिट्स ट्रैक्टरों की बिक्री की थी। इस दौरान ट्रैक्टर का निर्यात 69% बढ़ कर 1,351 यूनिट्स हो गया है। बीएसई में महिंद्रा का शेयर आज बुधवार को 1,323 रुपये पर खुला। पूर्वाह्ण करीब 10.04 बजे कंपनी का शेयर 27.80 रुपये या 2.10% की मजबूती के साथ 1,350.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!