शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बिक्री बढ़ने के बावजूद बजाज ऑटो (Bajaj Auto) का शेयर टूटा

बजाज ऑटो की बिक्री अक्टूबर में 1% बढ़ कर 356,168 वाहन हो गयी है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 352,822 वाहनों की बिक्री की थी। घरेलू बिक्री भी 225,177 यूनिट्स से 6% बढ़ कर 238,781 यूनिट्स हो गयी है। हालाँकि कंपनी के निर्यात में 8% की गिरावट आयी है। मोटरसाइकिल की घरेलू बिक्री 5% बढ़ कर 212,997 यूनिट्स हो गयी है। इस दौरान मोटरसाइकिल का निर्यात भी 11% घट कर 307,892 यूनिट्स हो गयी है। वहीं अगर व्यावसायिक वाहनों की बिक्री की बात करें तो व्यावसायिक वाहनों की घरेलू बिक्री 11% और निर्यात 7% बढ़ा है। बीएसई में बाजाज ऑटो के शेयर आज बुधवार को गिरावट के साथ 2,802.35 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 2,812.50 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 2,771 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्ण करीब 11.08 बजे कंपनी का शेयर 30.25 रुपये या 1.07% की कमजोरी के साथ 2,794.45 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 81738.34 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 50 डीएमए के नीचे कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!