शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो डाबर (Dabur) ने सीटीएल ग्रपु के साथ इसलिए की साझेदारी

डॉबर ने सीटीएल ग्रुप के साथ साझेदारी की है।

कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी की सहायक कंपनी डाबर साउथ अफ्रीका ने साउथ अफ्रीका स्थित सीटीएल ग्रुप के पर्सनल केयर, हेयर केयर और क्रीम कारोबार को खरीदने के लिए करार किया है। इस करार के तहत कंपनी सीटीआईएल का साउथ अफ्रीका का विकसित कारोबार, उत्पादन, पैकेंजिंग और पर्सनल केयर उत्पादों की बिक्री का अधिग्रहण करेगी। बीएसई में डाबर का शेयर आज बुधवार को 295 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 295 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 288.55 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.57 बजे कंपनी का शेयर 2.95 रुपये या 1.02% की मजबूती के साथ 293 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 51092.9 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 100 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!