शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वीएसटी इंडस्ट्रीज (VST Industries) तिमाही लाभ और आय में बढ़त

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में वीएसटी इंडस्ट्रीज का लाभ 11% बढ़ा है।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर के दौरान कंपनी को 35.3 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। जो पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 31.8 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी की कुल आय भी 53 करोड़ रुपये से 2.1% बढ़ कर 54.1 करोड़ रुपये हो गयी है। सालना आधार पर कंपनी का एबिटा 11.5 करोड़ रुपये से 43.5% घट कर 6.5 करोड़ रुपये हो गया है। एबिटा मार्जिन 21.7% घट कर 12% हो गया है। बीएसई में वीएसटी इंडस्ट्रीज का शेयर आज बुधवार को गिरावट के साथ 2,400 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 2,450 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 2,377.40 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.05 बजे कंपनी का शेयर 70.55 रुपये या 2.86% गिर कर 2,400 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!