शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ताजजीवीके होटल्स (TajGVK Hotels) को इस बार हुआ लाभ

ताजजीवीके होटल्स (TajGVK Hotels) को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में लाभ हुआ है।

कंपनी को 3.40 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी 0.95 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। इस बीच कंपनी की आमदनी भी 60.19 करोड़ रुपये से 8.85% बढ़ कर 65.52 करोड़ रुपये रही।
ताजजीवीके होटल्स का शेयर बीएसई में मंगलवार को 121.20 रुपये पर बंद होकर आज हल्की गिरावट के साथ 120.25 रुपये पर खुला और 133.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में यह 7.05 रुपये या 5.82% की मजबूती के साथ 128.25 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 158.00 रुपये और निचला स्तर 64.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!