शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stock to Watch) : हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएस मोटर, अरबिंदो फार्मा, आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग और जीई शिपिंग

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएस मोटर, अरबिंदो फार्मा, आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग और जीई शिपिंग शामिल हैं।


आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग : कंपनी का दूसरी तिमाही घाटा 81.9 करोड़ रुपये के मुकाबले 80.7 करोड़ रुपये रहा।
सोनाटा सॉफ्टवेयर : कंपनी का तिमाही लाभ 2.7% की बढ़त के साथ 37.8 करोड़ रुपये रहा।
प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स : प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स का तिमाही लाभ 26.3% की बढ़त के साथ 2.4 करोड़ रुपये रहा।
हीरो मोटोकॉर्प : कंपनी ने अक्तूबर में दोपहिया वाहनों की 6.63 लाख इकाइयाँ बेचीं।
जीई शिपिंग : कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 7 नवंबर को होगी जिसमें 400 करोड़ रुपये के डिबेंचर जारी करने पर विचार किया जायेगा।
टीवीएस मोटर : कंपनी की कुल अक्तूबर बिक्री में 12.4% और दोपहिया वाहनों की बिक्री में 15.1% की बढ़त हुई है।
केआईसी मेटालिक्स : कंपनी ने मरम्मत के चलते अपने दुर्गापुर स्थित संयंत्र को बंद कर दिया है।
श्री पुष्कर केमिकल्स : श्री पुष्कर केमिकल्स ने पोटाश संयंत्र के सल्फेट का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है।
गुलशन पोलिऑल्स : शेयर विभाजन पर विचार करने के गुलशन पोलिऑल्स के बोर्ड की बैठक 5 नवंबर को होगी।
अरबिंदो फार्मा : कंपनी एक पुर्तगाली दवा कंपनी को 20 करोड़ डॉलर में खरीदने की योजना बना रही है। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!