शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर (TVS Motor) की कुल बिक्री 12% बढ़ी

सालाना आधार पर अक्टूबर 2016 में टीवीएस मोटर की कुल वाहनों  बिक्री 12% बढ़ी है।

पिछले वर्ष अक्टूबर में कंपनी ने कुल 2.74 लाख वाहनों की बिक्री की थी, जिसकी तुलना में अक्टूबर 2016 में कंपनी के 3.08 लाख वाहनों की बिक्री हुई। इस बीच टीवीएस मोटर के दोपहिया वाहनों की बिक्री भी 15.1% की बढ़त के साथ 3.03 लाख इकाई रही, जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी की दोपहिया वाहनों की बिक्री 2.64 लाख इकाई थी। दोपहिया वाहनों की घरेलू बिक्री 17.6% बढ़ कर 2.72 लाख हो गयी है। स्कूटर की बिक्री 1.07% बढ़ कर 92,417 यूनिट्य हो गयी है। मोटर साइकिल बिक्री भी 14.5% बढ़ी है। हालाँकि कंपनी के वाहनों के तिपहिया वाहनों की बिक्री और निर्यात में क्रमश: 54.28% और 15.70% की गिरावट आयी है। बीएसई में टीवीएस मोटर्स के शेयर आज गुरुवार को बढ़त के साथ 405 रुपये पर खुला। लेकिन बढ़त को कायम रखने में कामयाब नहीं हुआ। पू्र्वाह्ण करीब 10 बजे कंपनी का शेयर 0.05 रुपये या 0.01% की मामूली कमजोरी के साथ सपाट चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!