शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अवध शुगर (Oudh Sugar) को हुआ 18.63 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा

अवध शुगर (Oudh Sugar) को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 18.63 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है।

इसकी तुलना में कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 19.15 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस दौरान कंपनी की आमदनी भी 250.92 करोड़ रुपये से 31.70% बढ़ कर 330.48 करोड रुपये रही।
बीएसई में अवध शुगर का शेयर बुधवार के 109.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 115.90 रुपये पर खुला है। मजबूत शुरुआत के बाद अवध शुगर के शेयर में हल्की गिरावट आयी है, मगर यह अभी भी अच्छी स्थिति में है। करीब 12.40 बजे कंपनी का शेयर 2.35 रुपये या 2.14% की बढ़त के साथ 112.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!