शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : मोंसैंटो, यूनाइटेड ब्रेवरीज, टाइटन, एम्फैसिस और टाटा मोटर्स

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें मोंसैंटो, यूनाइटेड ब्रेवरीज, टाइटन, एम्फैसिस और टाटा मोटर्स शामिल हैं।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया : बैंक आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगा।
ग्रिंडवेल नॉर्टन : कंपनी के तिमाही लाभ में 19.9% और आमदनी में 12.4% की बढ़त हुई है।
टाइटन कंपनी : टाइटन कंपनी आज चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे प्रस्तुत करेगी।
बर्जर पेंट्स : सालाना आधार पर बर्जर पेंट्स के तिमाही लाभ में 55.4% और आमदनी में 7.8% की बढ़त हुई है।
ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया : ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया आज जुलाई-सितंबर तिमाही के वित्तीय आँकड़ों की घोषणा करेगी।
मोंसैंटो : कंपनी का तिमाही लाभ 26 करोड़ रुपये से घट कर 0.9 करोड़ रुपये रह गया।
यूनाइटेड ब्रेवरीज : यूनाइटेड ब्रेवरीज आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
एम्फैसिस : कंपनी का तिमाही लाभ 3.1% की बढ़त के साथ 210.7 करोड़ रुपये रहा।
टाटा मोटर्स : कंपनी ने इंडोनेशिया की पीटी पिनडैड के साथ समझौता किया है।
आईओबी : कंपनी ने 800 करोड़ रुपये मूल्य के डिबेंचर जारी कर दिये हैं। (शेयर मंथन, 04 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!