शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनबीसीसी इंडिया (NBCC India) को मिला 410 करोड़ रुपये का ठेका

एनबीसी इंडिया को 410 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी को अक्टूबर महीने में लगभग 410 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। बीएसई में एनबीसीसी इंडिया का शेयर गुरुवार के 235 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ 235.50 रुपये पर खुला। मगर दिन बढ़ने के साथ ही कंपनी के शेयर में गिरावट शुरू हो गयी। दोपहर तक के कारोबार में 236.35 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 227.20 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 2.02 बजे कंपनी का शेयर 7 रुपये या 2.98% की कमोजरी के साथ 228 रुपये पर चल रहा है। 5 अक्टूबर 2016 को यह शेयर 299.20 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 12 फरवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 162 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 04 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!