शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मैक्स फाइनेंशियल (Max Financial) को हुआ 13.12 करोड़ रुपये का घाटा, शेयर 2.29% लुढ़का

तिमाही नतीजों की घोषणा को बाद मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर में गिरावट है।

कंपनी को वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में 13.12 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले साल की समान अवधि में भी कंपनी को 13.07 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। हालाँकि कंपनी की कुल आय 11.27 करोड़ रुपये से 14.99% बढ़ कर 12.96 करोड़ रुपये हो गयी है। इस दौरान कंपनी का कुल खर्च भी 16.16 करोड़ रुपये से 66.27% बढ़ कर 26.87 करोड़ रुपये हो गया है। अन्य आय भी 0.11 करोड़ रुपये से बढ़ कर 0.79 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर शुक्रवार को सपाट 540.40 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 550.25 रुपये का उच्च स्तर छुने के बाद करीब 2.30 बजे कंपनी का शेयर 12.35 रुपये या 2.29% की गिरावट के साथ 528.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!