शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उत्पादन बढ़ने के बावजूद मारुति (Maruti) के शेयर में गिरावट

अक्टूबर 2015 के मुकाबले अक्टूबर 2016 में मारुति के उत्पादन में 5.32% की वृद्धि हुयी है।

कंपनी ने अक्टूबर में 1.32 लाख वाहनों का उत्पादन किया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 1.26 लाख वाहनों का उत्पादन किया है। हालँकि अक्टूबर में कंपनी की बिक्री में 0.3% की गिरावट आयी है। साथ ही कंपनी की घरेलू बिक्री भी घटी है। बीएसई में मारुति के शेयर आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 5,810 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 5,810 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 5,670 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 3.07 बजे कंपनी का शेयर 86.55 रुपये या 1.49% की गिरावट के साथ 5,720.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!