शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जिंदल सॉ (Jindal Saw) के तिमाही लाभ में 34.86% की गिरावट

जिंदल सॉ (Jindal Saw) ने 30 सितंबर को समाप्त हुई तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं।

इस तिमाही में कंपनी का लाभ 47.32 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 72.65 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस बीच कंपनी की कुल तिमाही आमदनी 1,402.61 करोड़ रुपये रही, जो गत वर्ष की समान अवधि में 1,411.17 करोड़ रुपये थी। इस प्रकार कंपनी के तिमाही लाभ में 34.86% की गिरावट और आमदनी में 0.61% की मामूली बढ़त हुई है।
बीएसई में जिंदल सॉ का शेयर गुरुवार के 62.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 62.00 रुपये पर खुला और 56.80 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में जिंदल सॉ का शेयर 1.65 रुपये या 2.66% की कमजोरी के साथ 60.40 रुपये पर बंद हुआ। (04 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!