शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुजरात पिपावाव (Gujarat Pipavav) के तिमाही लाभ में 32.08% की गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में गुजरात पिपावाव (Gujarat Pipavav) के लाभ में 32.08% की गिरावट आयी है।

कंपनी का शुद्ध लाभ 87.48 करोड़ रुपये से घट कर 59.41 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि इस अवधि में कंपनी की आमदनी 148.98 करोड़ रुपये से 15.55% बढ़ कर 172.17 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में गुजरात पिपावाव का शेयर गुरुवार के 169.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 171.60 रुपये पर खुला और 173.95 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर आज गुजरात पिपावाव के शेयर का निचला स्तर 162.10 रुपये रहा। कारोबार के अंत में यह 2.60 रुपये या 1.53% की कमजोरी के साथ 166.85 रुपये पर बंद हुआ। (04 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!