शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फाइजर (Pfizer) का तिमाही लाभ 53.35% बढ़ा, शेयर उछला

सालाना आधार पर दवा कंपनी फाइजर के लाभ में 53.35% की वृद्धि हुयी है।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर को कंपनी को 126.33 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 82.84 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय भी 547.20 करोड़ रुपये से 5.1% बढ़ कर 581.96 करोड़ रुपये हो गयी है। हालाँकि सालाना आधार पर कंपनी का एबिटा 115.5 करोड़ रुपये से 21% घट कर 91.3 करो़ड़ रुपये हो गया है। एबिटा मार्जिन भी साल दर साल घट तक 16.4% हो गयी है। बीएसई में फाइजर का शेयर शुक्रवार 1,781.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 1800 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबारमें करीब 9.31 बजे कंपनी का शेयर 58.80 रुपये या 3.30% की उछाल के साथ 1,840 रुपये पर चल रहा है। 21 मार्च 2016 को यह शेयर 1,611 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 24 नवंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 2,648 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन. 07 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!