शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) के निदेशक मंडल ने लिया बड़ा फैसला

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) के निदेशक मंडल ने एक महत्वपूर्ण फैसला किया है।

कंपनी के निदेशकों की समिति ने 04 नवंबर को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना-2013 के तहत 1 रुपये प्रति अंकित मूल्य वाले 8,08,916 इक्विटी शेयर आवंटित कर दिये। इसके साथ ही कंपनी की कुल शेयर पूँजी बढ़ कर 2,06,59,97,334 रुपये हो गयी है।
बीएसई में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का शेयर शुक्रवार के 158.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 162.10 रुपये पर खुला और 164.85 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। मजबूती के साथ कारोबार करते हुए करीब 1.15 बजे हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का शेयर 4.95 रुपये या 3.13% मजबूती के साथ 163.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!