शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विजया बैंक (Vijaya Bank) ऐसे जुटायेगा 750 करोड़ रुपये

विजया बैंक (Vijaya Bank) 750 करोड़ रुपये जुटायेगा।

बैंक यह राशि टीयर 1 बॉन्डों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर जारी कर के जुटायेगा। इन बॉन्डों को रेटिंग एजेंसियों केयर और आईसीआरए दोनों ने "एए-" रेटिंग दी है।
बीएसई में विजया बैंक का शेयर सोमवार को 41.35 रुपये पर बंद होकर आज हल्की बढ़त के साथ 41.50 रुपये पर खुला। बढ़त के साथ शुरुआत के बाद इसमें गिरावट जारी रही और कारोबार के बीच में एक बार करीब 10.30 बजे ऊपर की ओर चढ़ा और फिर लाल निशान पर पहुँच गया। करीब 12.15 बजे कंपनी का शेयर 0.20 रुपये या 0.48% की हल्की गिरावट के साथ 41.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!