शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation) का तिमाही लाभ 23.61% बढ़ा

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन को 139.84 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 113.13 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। सालाना आधार पर कंपनी के लाभ में 23.61% की वृद्धि हुयी है। इस दौरान कंपनी की कुल आय भी पिछले साल के 3,539.92 करोड़ रुपये से 22.61% बढ़ कर 4166.93 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च भी 3,398.44 करो़ड़ रुपये के मुकाबले 20.35% बढ़ कर 4090.18 करोड़ रुपये हो गया है। आज बाजार में चौतरफा गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई में कंपनी के शेयर की कमजोर शुरुआत हुई। आज यह शेयर गिर कर 870 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान 894.40 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 806.50 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्ण करीब 11.10 बजे कंपनी का शेयर 44.05 रुपये या 4.76% की कमजोरी के साथ 883 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!