शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शानदार तिमाही नतीजों से उछला इंडियन बैंक (Indian Bank) का शेयर

बाजार में कमजोरी के बीच बेहतर तिमाही नतीजों से इंडियन बैंक (Indian Bank) के शेयर में तेजी आयी है।

इंडियन बैंक ने 30 सितंबर 2016 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं, जिनके अनुसार इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 405.13 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में बैंक को 341.92 करोड़ रुपये का मुनाफा था। इस अवधि में बैंक की कुल आय 4579.01 करोड़ रुपये रही, जो गत वर्ष की समान अवधि में 4551.26 करोड़ रुपये रही थी। सालाना आधार पर इंडियन बैंक के मुनाफे में 18.48% और आमदनी में 0.60% की मामूली बढ़त हुई है।
बीएसई में इंडियन बैंक का शेयर मंगलवार के 215.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 195.95 रुपये पर खुला और 190.30 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। करीब 2.40 बजे बैंक के शेयर में 10.00 रुपये या 4.64% की मजबूती के साथ 225.65 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!