शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) का लाभ 57.75% बढ़ा, शेयर में मजबूती

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद दवा कंपनी ल्युपिन के शेयर में मजबूती देखने को मिल रही है।

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में कंपनी को 662.19 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। जो पिछले कारोबारी साल में 419.75 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी के लाभ में 57.75% की बढ़त आयी है। इस दौरान कंपनी की कुल आय भी 3387.49 करोड़ रुपये के मुकाबले 27.45% बढ़ कर 4317.62 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च भी 1954.49 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2133.75 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में ल्युपिन का शेयर आज गिरावट के साथ 1,426 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,563.10 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1,383.50 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.40 बजे कंपनी का शेयर 10.90 रुपये या 0.72% की बढ़त के साथ 1,520.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!