शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) ने किया नये वैश्विक अनुसंधान एवं विकास केंद्र का उद्घाटन

अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) ने एक नये वैश्विक अनुसंधान एवं विकास केंद्र की शुरुआत की है।

अपोलो टायर्स द्वारा चेन्नई के बाहर शुरू किया गया यह इसका दूसरा वैश्विक अनुसंधान एवं विकास केंद्र है, जो सभी उत्पाद वर्गों के लिए अनुसंधान और विकास की जरूरत को पूरा करेगा। कंपनी का पहला अनुसंधान केंद्र नीदरलैंड में स्थित है, जिसमें 150 से अधिक कर्मचारी मौजूद हैं, जो अमेरिकी और यूरोप क्षेत्र में अपनी सेवाएँ देते हैं। भारत में शुरू किये गये इस अनुसंधान केंद्र में 140 के करीब लोग होंगे जो एशिया प्रशांत, मध्य पूर्व और अफ्रीका क्षेत्र में अपनी सेवाएँ देंगे।
बीएसई में अपोलो टायर्स का शेयर बुधवार के 195.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 196.75 रुपये पर खुला है। करीब 11.15 बजे यह 4.65 रुपये या 2.38% की बढ़त के साथ 200.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!