शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रैम्को सिस्टम्स (Ramco Systems) के तिमाही लाभ में 86.3% की बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान तिमाही में रैम्को सिस्टम्स (Ramco Systems) के लाभ में 86.3% की बढ़त हुई है।

कंपनी का तिमाही लाभ सालाना आधार पर 7.3 करोड़ रुपये से बढ़ कर 13.6 करोड़ रुपये रहा। साथ ही इस अवधि में कंपनी की आमदनी भी बढ़ी और 68 करोड़ रुपये से 10.9% बढ़ कर 75.4 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में रैम्को सिस्टम्स का शेयर बुधवार के 436.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज शानदार मजबूती के साथ 500.00 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में ही इसमें गिरावट आयी मगर यह हरे निशान पर ही रहा। करीब 12.45 बजे यह 18.45 रुपये या 4.23% की मजबूती के साथ 455.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!