शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतरीन तिमाही नतीजों पर सन फार्मा (Sun Pharma) का शेयर उछला

बीएसई में दवा कंपनी सन फार्मा के शेयर में तेजी का रुख है।

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में कंपनी का लाभ 90.2% बढ़ कर 2,235 करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले साल की समान अवधि में 1,299.2 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का कुल आय भी 6,873.3 करोड़ रुपये से 20.2% बढ़ कर 8,265 रुपये हो गयी है। कंपनी का एबिटा भी 1,873 करोड़ रुपये से 69.1% 3,167.7 करोड़ हो गया है। सालाना आधार पर एबिटा मार्जिन 27.2% बढ़ कर 38.3% हो गया है। बीएसई में सन फार्मा के शेयर शुक्रवार को 691 रुपये पर खुला ।पूर्वाह्ण करीब 10.05 बजे कंपनी के शेयर 34.05 रुपये या 5.11% की बढ़त के साथ 701 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!