शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन टीवी (Sun TV) के लाभ और आय में बढ़त

सन टीवी को वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में 270.35 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

जो पिछले कारोबारी साल में 222.07 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। सालाना आधार पर कंपनी के लाभ में 21.74% की वृद्धि हुयी है। कंपनी का कुल आय भी 567.55 करोड़ रुपये से 10.20% बढ़ कर 625.49 करोड़ रुपये हो गयी है। तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च भी 254.61 करोड़ रुपये से बढ़ कर 262.20 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में सन टीवी का शेयर शुक्रवार को 32 रुपये या 6% की गिरावट के साथ 501.10 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 531.05 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 496.20 रुपये तक फिसला। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 21,008.65 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 50 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!