शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अतुल ऑटो (Atul Auto) ने की अंतरिम लाभांश की घोषणा

अतुल ऑटो ने अंतरिम लाभांश का भुगतान की घोषणा कर दी है।

कंपनी ने निदेशक मंडल की बैठक में वित्त वर्ष 2016-17 के लिए 5 रुपये मूल कीमत के शेयरों पर 2.75 रुपये. प्रति शेयर की दर से अंतरिम लाभांश की घोषणा की है। बीएसई में अतुल ऑटो के शेयर शुक्रवार को 13.65 रुपये या 2.84% की गिरावट के साथ 466.55 रुपये पर बंद हुए। कारोबार के दौरान यह शेयर 480 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 463 रुपये तक फिसला। 10 अगस्त 2016 को यह शेयर 392 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 6 जनवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 581 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!